शाजापुर। शुक्रवार को करणी सेना एवं सर्व समाज के लोग धोबी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के समीप बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं राजपूत समुदाय के लोग रैली निकालकर हरदा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने विगत दिनों हरदा में धोखाधड़ी मामले में करणी सेना प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए लाठी चार्ज एवं बर्बरता का विरोध जताया है करणी सेना प्रदेश सचिव अजीत सिंह डोडिया ने बताया कि हरदा की घटना को लेकर समाज में आक्रोश है शाजापुर में आज बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग हरदा प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट कार्यालय पहुंचे एवं एसडीएम को ब्ड के नाम हरदा पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की उन्होंने बताया कि भाजपा को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा यदि सरकार एसपी को नहीं हटता है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।