BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 3:22 pm
BIG NEWS : एमपी की खस्ताहाल सड़क-ब्रिज पर कांग्रेस का हमला, पीसी शर्मा बोले- जिन शहरों को स्वच्छता का अवॉर्ड मिला वही का हाल बेहाल, भोपाल में बांग्लादेशी मामले को बताया इंटेलिजेंस फेलियर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में खस्ताहाल सड़कों और ब्रिज को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जिन शहरों को स्वच्छता का अवार्ड मिला, वही से खस्ताहाल सड़कों की तस्वीर आ रही है। वाशिंगटन अमेरिका से अच्छी सड़क बताने वाली बीजेपी मध्य प्रदेश की सड़क और ब्रिजे देखे।


कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों और ब्रिजे को लेकर सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार है। ब्रिज पुल पुलियों का हाल बेहाल है। निर्माण एजेंसियों के साथ सरकार भी कमाने में जुटी हुई है। सर्वे के नाम पर निर्माण एजेंसियां खाना पूर्ति करती हैं। महापुरुषों के नाम पर सड़कों, पुल-पुलियों और ब्रिजों के नाम रखते हैं और उनके नाम पर भ्रष्टाचार होता है। यह महापुरुषों का बड़ा अपमान है।


नाम बदलकर भोपाल में रह रहे बांग्लादेशी को लेकर कही ये बात
नाम बदलकर भोपाल में रह रहे बांग्लादेशी को पीसी शर्मा ने इंटेलिजेंस फेलियर बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी बनकर सालों से कोई रह गया और सरकार को भनक नहीं लगी। ऐसे कई लोग हैं जो बांग्लादेशी हैं और प्रदेश में रह रहे है। प्रदेश में इंटेलिजेंस की बात हो या कानून व्यवस्था सब फेल है, अपराध भी चरम सीमा पर है। हरदा की घटना भी सरकार के इंटेलिजेंस के फेल्योर के कारण हुई।


हरदा घटना पर भी दी प्रतिक्रिया
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हरदा मामले में पांच कांग्रेसियों पर एफआईआर हुई। सरकार मनमानी पर उतारू है। दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह कई कांग्रेसी नेता भी वहां पर मौजूद थे उन्हें भी गिरफ्तार करें। सरकार एक तो चोरी दूसरी ओर सीनाजोरी कर रही है।


मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर कहा कि करोड़ों का निवेश हो या कौड़ियों का, विदेशों से लाया गया निवेश सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। एमओयू को भी विधानसभा के पटल पर रखे। स्पेन जाए या दुबई, प्रदेश के लोगों को बस रोजगार मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE