उज्जैन। सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) उज्जैन में पदस्थ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को सीबीआई ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत में सामने आए बड़े लेनदेन के मामले में की गई है।
गुरुवार शाम नीमच के भूतेश्वर मंदिर क्षेत्र से एक बिचौलिए को सीबीएन ने पकड़ा था। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को भी बुलाया गया। रात करीब 11.30 बजे सीबीएन टीम उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को अपने साथ ले गई।
सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई को लेकर नारकोटिक्स विभाग में खलबली है, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीबीआई की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।