खरगोन। हरदा में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और राजपूत छात्रावास में पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सप्ताह में दूसरी बार विरोध प्रदर्शन किया गया। करणी सेना के आह्वान बपर एकत्रित हुए समाजजनों ने आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर ज्ञापन लेने आई डिप्टी कलेक्टर को समाजजनों ने ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। समाजजन कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग की। करीब दो घण्टे धरना देने के बाद कि कलेक्टर के नही आने पर समाजजनों ने बगैर ज्ञापन दिए लौटना मुनासिब समझा। प्रदर्शन के दौरान परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की।