BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 5:19 pm
NEWS : मिशन दृष्टि अभियान के तहत तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम चित्तौड़गढ़ के द्वारा एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के पावन आध्यात्मिक दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण भारत में चलाये जा रहे मिशन दृष्टि अभियान के तहत तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम चित्तौड़गढ़ के द्वारा एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।


टीपीएफ के अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या ने बताया कि मानव सेवा की महती पहल मिशन दृष्टि का शुभारम्भ स्थानीय एलबीएस स्कूल के प्रांगण में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बीएल खाब्या, डॉ. अनिश जैन के साथ ही महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष अभय संचेती, सचिव वीपी जैन, सीएम रांका, पारस पोखरना, नवनीत मोदी, भूपेश फत्तावत बतौर अतिथि उपस्थित रहे। टीपीएफ अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया।


महासचिव शानू सुराणा ने बताया कि विद्यालय समय पर ही एलबीएस एवं रोज पीटल्स स्कूल के 1131 बच्चों के नेत्र की जांच की गई। श्रीराम आई केयर से राहुल छीपा, महावीर इंटरनेशनल आई ऑस्पीटल की डॉ. प्रतिष्ठा छीपा ने निःशुल्क सेवाएँ दी।


जांच शिविर में एलबीएस स्कूल निदेशक भूपेश फत्तावत, मोहित फत्तावत, रोज पीटल्स स्कूल निदेशक दिलीप पोखरना, रितु पोखरना, यश पोखरना, कुणाल पोखरना का भी सहयोग रहा।


इस दौरान तेरापंथ सभा के अजीत ढीलीवाल, मंत्री ललित सुराणा, युवक परिषद अध्यक्ष सौरभ ढीलीवाल, रिषी भण्डारी, टीपीएफ जोन सेक्रेटरी डॉ. प्रियंका ढीलीवाल, डॉ. मधु जैन, अंकिता जैन, दीपक जैन, डॉ. रितु खाब्या, उदित जैन, तुषार सुराणा, पीयूष कोठारी, महिला मंडल से उमा सुराणा, ज्योति सुराणा, अनु सुराणा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यश पोखरना ने किया और आभार सचिव शानु सुराणा ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE