नीमच। जिले में नशा मुक्ति की अलख जगाने वाला अभियान नशे से दूरी है जरूरी अब जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में आज कृषि उपज मंडी चंगेरा में एक दमदार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने किसानों और व्यापारियों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण सिंह और कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान विशेष रूप से मौजूद रहीं।
उन्होंने मंडी में मौजूद सभी लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराया और एक नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति का, बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश करता है। इससे दूर रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।आपको बता दें कि यह व्यापक अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक पूरे जिले में चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, नीमच पुलिस लगातार जिले के कोने-कोने में पहुंचकर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।नीमच पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से इस सकारात्मक पहल में सक्रिय रूप से जुड़ने और नशामुक्त समाज की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाने की अपील की है।