BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 6:40 pm
BIG NEWS : न्‍यायालय भ्रमण के माध्‍यम से बच्‍चों में विधिक जागरूकता का संचार, नीलकण्‍ठपुरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्‍यक्ष वीरेंद्र सिह राजपूत के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच द्वारा विधिक साक्षरता अभियान के तहत बच्‍चों को न्‍यायिक प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से बांछड़ा समुदाय के ग्राम नीलकंठपुरा के 23 बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण जिला न्यायालय परिसर, नीमच में आयोजित किया गया। यह भ्रमणजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा द्वारा ग्राम नीलकंठपुरा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में किए गए वादे की पूर्ति के रूप में संपन्न हुआ।

जिला विधिक सहायकता अधिकारी प्रवीण कुमार ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि इस शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट जितेन्द्र कुमार बाजोलिया के न्यायालय में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित प्रकरण की न्यायिक कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। बच्चों ने विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट रश्मि मिश्रा के न्यायालय में लैंगिक अपराधों से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया को भी देखा।

इस कार्यक्रम में न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में बच्चों को श्गुड टच और बैड टचश् विषय पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई और उन्हें पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही, भारत के उच्चतम न्यायालय तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की संरचना एवं कार्यप्रणाली से संबंधित शैक्षणिक वीडियो भी बच्चों को दिखाए गए। इस अवसर पर ग्राम नीलकंठपुरा के सरपंच देवकिशन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE