शाजापुर। जिले में 15 जुलाई को खाद्य विभाग की टीम के द्वारा अलग-अलग दुकानों को चेक किया गया था उसके साथ ही आर के ट्रेडर (शरण मार्ट) को भी चेक किया गया था। जिस पर दुकान पर सामग्री की जांच की गई थी। चेकिंग के दौरान दुकान में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री भी प्राप्त हुई थी मामले में दुकानदार से जब वैध लाइसेंस मांगा गया। तो दुकानदार द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया था मामले मै शुक्रवार को खाद्य विभाग एवं पुलिस एवं राजस्व का अमला दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार से खाद्य सुरक्षा का वैध लायसेंस मांगा तो दुकानदार लायसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके बाद शरण मार्ट पर खाद्य विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर दुकान को सील किया है खाद्य अधिकारी वर्मा ने बताया कि जिले में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। आगामी समय में भी खाद्य विभाग की कार्यवाही जिले में जारी रहेगी।