मंदसौर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सावित्रीबाई फूले स्वसहायता समूह योजना में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला सदस्य का 5 या 10 महिला का समूह बनाकर बैकों के माध्यम से स्वीकृत किया जायेगा। जिसमें ऋण राशि प्रति महिला सदस्य अधिकतम 2 लाख रूपये, जिसमें प्रति महिला सदस्य 10 हजार रूपये शासन द्वारा अनुदान राशि देय होगा।
जिले की बी.पी.एल/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पात्रता पर्ची धारी अनुसूचित जाति की महिलाओं से आवेदन पत्र आंमत्रित किये जाते है, योजना सम्पूर्ण राजस्व जिले में संचालित है। इच्छुक आवेदक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जिला अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, 9 मीरा अमर, रिक्रिएशन ग्राउंड, संजय गांधी उद्यान के पास, मन्दसौर तथा दुरभाष नंबर 07422-241558 एवं मो. 9584525557 पर भी सम्पर्क कर सकते है।