BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 8:18 pm
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी में छात्र-छात्राओं को किया निःशुल्क साइकिल का वितरण, खुशी से खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी में मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख योजनाओं में से निरूशुल्क साइकिल प्रदाय योजना अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वी के पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्षा शारदाबाई धनगर ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपको जो साइकिल मिली है इसका उपयोग कर हमें प्रतिदिन समय पर स्कूल आना है ईमानदारी और परिश्रम के साथ पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त कर आगे बढ़ना है ओर कुछ करनदिखाना है। 
भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष में विद्यालय का दोनों ही बोर्ड परीक्षा का परिणाम शतप्रतिशत रहने पर विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा साइकिल तो हमें मिल ही जायेगी परन्तु हमें तो अच्छे नंबर प्राप्त कर शासन की निशुल्क स्कूटी प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिये हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिये। कार्यक्रम को जनपद सदस्य रतनलाल मालावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विद्यार्थियों के साथ अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथियों में ग्राम पंचायत जावी सरपंच देवकन्याबाई शोभाराम खाती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, जनपद सदस्य वासुभाई व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार जैन द्वारा स्वागत भाषण देते हुवें योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल आर्य ने किया एवं आभार निरूशुल्क साइकिल योजना प्रभारी श्रीमती रेखा पंवार ने माना। उक्त जानकारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE