BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 10:18 am
NEWS : वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन एवं सैचुरेशन अभियान का सफल आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक ऑफ बड़ौदा, भीलवाड़ा द्वारा वित्तीय समावेशन एवं सैचुरेशन अभियान के तहत 18 जुलाई को जिले के निंबाहेड़ा ब्लॉक की बरड़ा ग्राम पंचायत एवं राशमी ब्लॉक की भीमगढ़ ग्राम पंचायत में विशेष जागरूकता एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।


यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीण नागरिकों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली एवं बीमा योजनाओं से जोड़ना है।


इन शिविरों में नागरिकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत निःशुल्क बैंक खाता खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, निष्क्रिय खातों का पुनः सक्रिय करना, साइबर सुरक्षा और डिजिटल बैंकिंग संबंधी जानकारी आदि सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इनसे जोड़ने हेतु ऑन-द-स्पॉट सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।


बरड़ा ग्राम पंचायत शिविर में अमित चौधरी, निदेशक, बीएसवीएस, सुनील कुमार एवं कुलदीप, कृषि अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा, निंबाहेड़ा शाखा, लक्ष्मण लाल खटीक, पंचायत विकास अधिकारी, मनजीत शर्मा, सीएफएल, विष्णु दत्त अग्रवाल, वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने सहभागिता निभाई।


भीमगढ़ ग्राम पंचायत शिविर में भारतीय गौर एवं शुभम गुप्ता, डीएफएस, परेश टांक, लीड बैंक मैनेजर, चित्तौड़गढ़, संजय शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा, आरओ भीलवाड़ा, अभिषेक कोली, शाखा प्रबंधक, राधा वैष्णव, सीएफएल स्टाफ बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बी सी) सदस्यगण ने सहभागिता निभाई।


इस अभियान ने विशेष रूप से उन ग्रामीण नागरिकों को लाभान्वित किया है जिन्होंने अब तक बैंकिंग सेवाओं या बीमा योजनाओं का लाभ नहीं लिया था। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE