BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 12:20 pm
KHABAR : ग्रामीण महिलाओं ने नीमच में खोला दीदी कैफे, अपना और अपने परिवार का कर रही भरण पोषण, एम.आर.एल.एम.के सहयोग से मिला समूह को 20 लाख का ऋण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्म-निर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही हैं।  इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ष्दीदी कैफेष् ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का साधन बन रहे हैं। स्व-सहायता समूह के माध्‍यम से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। साथ ही उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा मानसम्‍मान भी बढ़ रहा हैं। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी दीदी कैफे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहे है। दीदी के हाथों से बने नाश्ते और चाय, कॉफी का स्वाद, उनके स्वावलंबन, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराता है। अपने प्रयासों से, ये दीदीयाँ अपनी उद्यमशीलता की भावना और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित कर रही है।


नीमच संयुक्‍त जिला कलेक्टर कार्यालय भवन परिसर में ग्राम कनावटी के जय बालाजी  आजीविका स्व सहायता समूह की कुछ सदस्य महिलाओं द्वारा श्श्दीदी कैफेश्श् संचालित किया जा रहा है। यहां कलेक्टर कार्यालय आने वाले लोगों को अनुकूल वातावरण में चाय नाश्ता बड़े ही आत्मीय भाव से मिल रहा है। दीदी के हाथों से बनी चाय और नाश्ता ग्राहकों को एक अलग ही तृप्ति का अहसास कराता है। एक ओर दीदियां जहां दीदी कैफे संचालित कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर, आत्मनिर्भर बन रही है,वहीं दूसरी और महीने के 15-20 हजार रुपए कमा कर, अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में भी अपना योगदान दे रही है। 


इस समूह की कुछ महिलाएं यह दीदी कैफे संचालित कर रही है वहीं शेष सदस्य महिलाएं सिलाई, पशुपालन जैसे काम कर स्वावलंबी बन परिवार में अपना योगदान दे रही है। 


दीदी कैफे की संचालिका एवं जय बालाजी आजीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मधु खोईवाल ने बताया कि वह समूह में जुड़ने से पहले में हाउसवाइफ (गृहिणी) थी, समूह में गांव की 15 महिलाएं जुड़ी हुई है। समूह की दीदियों ने पहले 100-100 रुपये की बचत की फिर समूह की गतिविधियों को देख एन.आर.एल.एम.की तरफ से समूह को 20 लाख का ऋण प्रदान किया। समूह को कलेक्टर कार्यालय में दीदी कैफे संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे प्रेरित होकर एन.आर.एल.एम. के सहयोग से हमने यह दीदी कैफे संचालित किया। 

इसमें हम 5-6 दीदियां मिलकर काम करती है। बाकी दीदियां कोई पशुपालन तो कोई सिलाई कार्य कर रही है। जिससे सबके परिवार का भरण पोषण अच्छे से चल रहा है। एसबीआई बैंक की कनावटी शाखा से हमारे समूह को लोन हुआ है इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहती हूं। 


दीदी कैफे पर आने वाले नीमच निवासी ग्राहक महावर ने बताया, कि हम यहाँ कलेक्टर कार्यालय अक्सर आते है, यहां पर दीदी कैफे में चाय नाश्ता करने के लिए आ जाते है। यहां का वातावरण काफी अच्छा है, साफ सफाई एवं स्वच्छता है। यहां पर दीदियां चाय कॉफ़ी बनाती है। यहां एक अच्छा माहौल है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE