बुरहानपुर। जिले की सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने शुक्रवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुरहानपुर में पर्यटन और संस्कृति से जुड़े प्रमुख कार्यों व संभावनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
चिटनिस ने मांग की कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण असीरगढ़ किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को निर्देशित किया जाए।
उन्होंने बताया कि यह किला महाभारतकालीन ऐतिहासिकता से जुड़ा है और इसे भारत का श्दक्षिण द्वारश् भी कहा जाता है।
कुंडी भंडारा को स्थायी सूची में लाने की मांग
विधायक चिटनिस ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश के पांच स्मारकों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है, जिसमें बुरहानपुर का कुंडी भंडारा भी एक महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने इसे स्थायी सूची में शामिल करने की अपील की।
गुरु गोविंद सिंह मेमोरियल संग्रहालय की दूसरी किश्त जल्द जारी हो
चिटनिस ने बुरहानपुर में निर्माणाधीन श्री गुरु गोविंद सिंह मेमोरियल संग्रहालय के लिए भारत सरकार से निर्माण कार्य की दूसरी किश्त जल्द जारी करने का भी अनुरोध किया।
संस्कृति सचिव से भी की मिलीं
बाद में उन्होंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल से भी भेंट कर बुरहानपुर जिले में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की और केंद्र से सहयोग की मांग रखी।
फोकस में बुरहानपुर की विरासत
असीरगढ़ किलारू भारत का दक्षिण द्वार, ऐतिहासिक महत्त्व। कुंडी भंडारारू जल संरचना की अनूठी मिसाल। श्री गुरु गोविंद सिंह संग्रहालयरू सिख इतिहास से जुड़ा स्मारक।