BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 12:41 pm
KHABAR : मोबाइल की चाहत ने 15 वर्षीय नाबालिग को बना दिया चोर, शिकायत पर बम्होरी चौकी में प्रभारी बीरेंद्र परस्ते ने किया मामला दर्ज भरत यादव की खबर  

Share On:-

छतरपुर जिला के बकस्वाहा क्षेत्र के बम्होरी गांव का मामला बच्चों में स्मार्टफोन की लत और जरूरत आज किस हद तक बढ़ चुकी है, इसका ताजा उदाहरण बकस्वाहा क्षेत्र में सामने आया, जहां महज 15 साल का एक नाबालिग लड़का मोबाइल पाने की चाह में चोर बन गया। मामला 13 जुलाई की रात का है जब बम्होरी बस स्टैंड स्थित चौरसिया मोबाइल नामक दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर दो नए मोबाइल व रिपेयरिंग के लिए आए 5 अन्य मोबाइल लेकर फरार हो गया।


दुकानदार पुरुषोत्तम चौरसिया की शिकायत पर बम्होरी चौकी में चौकी प्रभारी बीरेंद्र परस्ते ने मामला दर्ज किया। बकस्वाहा पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में मोबाइलों को ट्रैक किया और लोकेशन मझगुवाघाटी में पाई गई यहां से एक किशोर को हिरासत में लिया गया, जिसने चौंकाने वाला खुलासा किया “मेरे पास फोन नहीं था, इसलिए चोरी की। पैदल चलकर रात 12 बजे दुकान तक पहुंचा, ताला तोड़ा, मोबाइल उठाए और सुबह 4 बजे घर लौट आया।


पुलिस ने चोरी गए सभी मोबाइल उसके घर से बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी सुनीता विंदुआ ने बताया कि नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। इस घटना ने समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा किया है आखिर बच्चों की डिजिटल जरूरतों और उनके मानसिक विकास के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE