सेगांव। जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत श्रीखंडी के ग्रामीण राजेश गायके ने आरोप लगाया की पंचायत के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक, इंजीनियर की मिली भगत से निर्माण कार्यों के नाम से लाखों रुपए की राशि आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत श्रीखंडी के ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर और अन्य विभागों को शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें 11 प्रमुख बिंदु हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच एवं सचिव के द्वारा सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, एवं अन्य कार्यों के नाम से बिना काम किये ही लाखों रुपए की राशि निकाल कर भ्रष्टाचार करते हुए अपनी जेब भरी है। स्कूल के पीछे वाला सीसी रोड निर्माण पूर्व सरपंच के कार्यकाल का था। जो 5 साल बीत जाने के बाद आज भी अधूरा पड़ा है वही नाली निर्माण में गड़बड़ी का भी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्त कार्यों की जांच की जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।