सनावद। नगर पालिका के सामुदायिक भवन में संचालित होने वाली राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई का विधायक सचिन बिरला ने औचक निरीक्षण किया और भोजन के गुणवत्ता को देखा। विधायक बिरला ने भोजन करने आए लोगों से भी चर्चा कर नियमित भोजन मिलने के सम्बंध में चर्चा की।
इस दौरान विधायक सचिन बिरला ने स्वसहायता समूह के बहनों से भी भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा भोजन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड भी अपने पास रखने की बात कही। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, इंजीनियर शिव सोलंकी, भाजपा नेता सरोज बिरला, संजय वर्मा सहित कई पार्षद व भाजपा नेता मौजूद थे।