BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 4:12 pm
KHABAR : सम्मान समारोह के दौरान फैले कचरे को तुरंत किया साफ, इंदौर के लोगों से मेयर की अपील- कचरा गाड़ी आए तो सफाई मित्रों का स्वागत करे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। स्वच्छता में लगातार 7 बार और सुपर लीग में भी इंदौर अ‌व्वल रहा है। कुल 8 बार देश में परचम लहराने वाले शहर में 2 दिनों से जश्न का माहौल है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि-अधिकारी इसके लिए आमजन की सहभागिता का परिणाम मान ही रहे हैं।


इससे ज्यादा सराहना सफाई मित्रों की भी हो रही है जो दिन-रात इंदौर की सफाई में जुटे रहते हैं। इंदौर के सफाई मित्रों के जज्बे के किस्से नए नहीं हैं लेकिन शुक्रवार को राजवाड़ा पर आयोजित सम्मान समारोह में जश्न के दौरान उनका फिर अलग ही जज्बा देखने को मिला।


कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होना था जिसकी तैयारियां हो चुकी थी। दूसरी ओर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा कुछ देर बाद एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां स्वागत सत्कार का दौर चला। फिर मेयर जुलूस के रूप में वहां से रवाना हुए।


इधर, राजवाड़ा पर भी उनकी स्वागत की तैयारियां थी। इस दौरान जुलूस पास आने पर आतिशबाजी शुरू हो गई। इसके अलावा फटाखे फोड़े गए जिससे काफी कचरा होने लगा। इस दौरान कई लड़े भी फोड़ी गई जिससे भी कचरा हुआ।


खास बात यह कि इसके लिए भी महिला मित्रों की टीम वहां मौजूद थी। इन महिला सफाई मित्रों ने हाथों-हाथ सफाई कर कचरा समेटना शुरू किया। यह देख वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें काफी सराहा। कुछ देर बाद राजवाड़ा पर सम्मान समारोह शुरू हुआ तो भी दूसरी सफाई मित्रों की टीम सफाई में जुटी रही।


खास बात यह कि उन्होंने कैमरे के सामने भी आने से इनकार कर दिया और सफाई में जुटी रही। इससे वहां गंदगी तुरंत साफ होती रही। इधर, समारोह के बाद मेयर भी सफाई मित्रों के साथ थिरके और उनका उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE