BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 4:23 pm
KHABAR : एसपी-कलेक्टर को हटाने और न्यायिक जांच की मांग, हरदा में पुलिस की कार्रवाई से नाराज राजपूत समाज, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। करणी सेना और राजपूत समाज ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरदा में हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया है।


पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने राजपूत छात्रावास में घुसकर छात्रों पर लाठियां चलाईं। समाज के लोगों से पूछताछ के दौरान मारपीट की गई। इस घटना से राजपूत समाज में रोष व्याप्त है।


एसपी, कलेक्टर और थाना प्रभारी को हटाने की मांग
करणी सेना ने प्रशासन के खिलाफ कई मांगें रखी हैं। पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की गई है। जांच पूरी होने तक हरदा के एसपी, कलेक्टर और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।


झूठे मामलों को वापस लेने की भी मांग
छात्रावास में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज करने की मांग रखी गई है। युवकों पर दर्ज झूठे मामलों को वापस लेने की भी मांग की गई है।


करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE