खरगोन। कसरावद तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय साडली जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी विकासखंड कसरावद में विकासखंड अकादमिक स्रोत समन्वयक अजय कर्मा एवं जनशिक्षक रुपेश कानूनगो की उपस्थिति में बालसभा का आयोजन किया गया। बालसभा में छात्रों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर अन्य को प्रेरित करने के लिए पत्र लेखन किया।
छात्रों ने जिला कलेक्टर, एसडीएम,विधायक, सरपंच, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, अकादमी स्त्रोत समन्वयक, प्रधान पाठक एवं रिश्तेदारों के नाम एक पौधा अपने मां के नाम लगाकर संरक्षित करने के लिए आह्वान किया। छात्रों की रोचक गतिविधि में शाला के प्रधान पाठक संजय पटेल के मार्गदर्शन में बालसभा प्रभारी पदमसिंह जमरे के द्वारा छात्रों को गतिविधि करवाई गई।
इस अनोखी गतिविधि में सम्मिलित होकर विकासखंड के स्रोत समन्वयक अजय कर्मा के द्वारा छात्रों के इस प्रेरक कार्य को सराहा गया तथा भविष्य में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण एवं बैगलेस गतिविधियों में भाग लेने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।