खरगोन। जिले के भगवानपुरा विधानसभा के धुलकोट पंचायत में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। शनिवार को खरगोन के देवी अहिल्या उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारियों और चुनावी अमले का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर राजेश कानूनगो, संकुल प्राचार्य हबीबुल्ला खान, मनोज इपससवतम, यदुनंदन बड़ोले ने उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की। मतदान के समस्त प्रक्रियाओं की कार्यवाही के लिए पीठासीन अधिकारी को ईवीएम सिलिंग सहित उसमें आने वाली तकनिकी खामियों एवं उसे दुरुस्त करने की जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह जाधव ने बताया की भगवानपुरा विकाखंड की धुलकोट पंचायत के 21 मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इसके लिए मतदान दलों को 02 प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुके है। तीसरा और अंतिम प्रशिक्षण 21 जुलाई को सामग्री प्राप्ति स्थल जनपद पंचायत भगवानपुरा में दिया जाएगा।