मनासा। नोडल प्रभार की ग्राम पंचायत पिपलिया राव हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चो से संवाद-दस्तक अभियान 22 जुलाई से 16 सितंबर के बारे बताया। नशा मुक्त पखवाडा 15 जुलाई से 30 जुलाई के बारे में बताया व नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। बच्चो के स्वयं के विकास व परिवार समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी पर चर्चा की और लक्ष्य निर्धारण व उसको प्राप्ति पर उठाये जाने वाले कदमो पर बच्चो का मार्गदर्शन किया।