जीरन। शासकीय कन्या उ. मा. वि. जीरन मे आज दिनांक 19 जुलाई को जिलाधीश महोदय के निर्देश के पालन में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .आर.के. खद्योत द्वारा द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किशोरी बालिका स्वास्थ कार्यक्रम एवं 22 जुलाई से प्रारंभ होने वाली दस्तक अभियान जिसमें 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के आंगनबाड़ी में आयोजित टीकाकरण अभियान के बारे में, गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण के बारे में, निमोनिया ग्रसित बच्चों की जाँच ,उपचार एवं रेफर की प्रक्रिया के बारे में, जन्मजात विकृति की आरबीएसके के द्वारा जांच पद्धति के बारे में विस्तार से समझाया, साथ ही अन्य बीमारियां टी. बी., मलेरिया, हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली बीमारीयो को विस्तृत में समझकर उनकी सावधानियां एवं उपचार के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भोपालसिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया आभार विष्णुकुमार चौधरी ने माना। कार्यक्रम में छात्राओं सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।