BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 5:38 pm
KHABAR : भारतीय मजदूर संघ बीएमएस जिला नीमच की एक महत्वपूर्ण बैठक, जदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस का उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला नीमच की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष नितिन साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस को 23 जुलाई 2025 को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इसी अवसर पर पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, जो बीएमएस से संबद्ध है, के नवीन कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा।कार्यक्रम में नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार, विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। यह आयोजन मजदूर एकता और संगठन की शक्ति को दर्शाने के साथ श्रमिक हितों को समर्पित रहेगा। बैठक में बिजली कर्मचारी महासंघ नीमच के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, विद्युत पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा, क्षेत्रीय सचिव राजमल व्यास, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, बीएमएस के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रशांत कुशवाह सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की जानकारी विद्युत पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष एवं बीएमएस के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा और सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार द्वरा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE