सरवानियां महाराज। शहर के बड़े स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशें के कुप्रभावों के बारे में जानकारी देकर शपथ दिलाई। और बताया कि किस प्रकार नशा हमारे जीवन में आर्थिक और सामाजिक समरसता को प्रभावित कर कुटुम्ब परिवारों को नष्ट कर रहा है।
सांदीपनी विद्यालय /सीएम राइज/ में शनिवार दोपहर में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया है जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के दिशा निर्देश पर एडीशनल एसपी नवल प्रताप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जावद एसडीओपी एवं थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में नशें को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। श्री कुमावत ने बताया कि नशें के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं, इसलिए जीवन में हमेशा नशें से दुरी बनाए रखना जरूरी है। नशें से दुरी है जरुरी यह अभियान की थीम है। आप सब भी जब बड़े होकर शाला से बड़ी कक्षाओं के लिए बाहर पढ़ने जाओगे तो बहुत सारी जगह नशा वाला वातावरण देखने को मिलेगा लेकिन आप सभी को अपने इरादे पक्के रखकर नशा करने वाले लोगों से तथा नशे वाले स्थानों से दूर रहना है। नशा वर्तमान तथा भविष्य दोनों को नष्ट कर देता है। नशा वर्तमान समय में तरह तरह से किया जा रहा है। कई ऐसे तरीकों से लोग नशा कर अपना और अपने परिवारजनों का जीवन खराब कर रहे हैं। नशें की चपेट में खासकर युवा पीढ़ी का झुकाव सरकार की चिंता का विषय है इसलिए सरकार ने नशा मुक्ति अभियान से युवाओं और किशोरों को जोड़ने के साथ साथ आमजनों को जागरूक करने के लिए नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान शुरू कर नशें दुरी है जरुरी अभियान चलाया है। इसके तहत आप सभी को अपने मोहल्ले में आसपास नशें से दुरी है जरुरी के तहत लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को नशें से दूर रहने के पुलिस द्वारा जारी पंपलेट आदि दिखाकर नशें से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
मौके पर सांदीपनी विद्यालय प्रिंसिपल स्मिता नागदा, शिक्षक वीरेंद्र गुर्जर, आशीष खिंचावत, पीटीआई देवीसिंह देवड़ा, शिक्षिका चंचल अग्रवाल, रानू व्यास सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं, पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।