BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 6:24 pm
NEWS : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित निंबाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई को प्रस्तावित निंबाहेड़ा दौरे को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


निरीक्षण के उपरांत पंचायत समिति सभागार, निंबाहेड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विकास प्रदर्शनी, लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाएं। इन स्टॉल्स पर फ्लैगशिप योजनाओं सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को फ्लेक्स, फोटोग्राफ्स और मॉडल्स के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए।


इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने भी उपस्थित रहकर आयोजन के बेहतर संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


बैठक एवं निरीक्षण के दौरान, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक,उपखण्ड अधिकारी, निंबाहैड़ा प्रधान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, एवं निंबाहेड़ा एवं छोटी सादड़ी सहित जिले व ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE