BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2025, 6:46 pm
KHABAR : शासकीय परिवहन के वाहनों पर पोस्टर चस्पा कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाकर नशा छोड़ने के लिए किया गया जागरूक, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ नशे के विरूद्व जागरूकता 16 दिवसीय अभियान दिनांक 15.07.25 से 30.07.25 तक का कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा किया गया है शुभारंभ।


1 दिनांक 19.07.2025 को जिले के थाना क्षेत्रों में सरकारी वाहनों, बसों/टेमपों पर पोस्टर चस्पा किये गये इस दौरान उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया गया। 


2 ‘नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो‘‘ इस  अवधारणा से समाज को जागरूक करने के परिपेक्ष में नीमच पुलिस ने ऑटो/शाककीय परिवहन के वाहनों व बसों पर पोस्टर चस्पा किये।


3 दिनांक 19.07.2025 को जिले के सभी थाना क्षैत्रों अर्न्तगत कुल 11 स्कूल व सार्वजनिक स्थानों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

 
4 उक्त कार्यक्रम के अंर्तगत आमजन एवं  को नशे से होने वाले दुष्पपरिणामों से कराया अवगत। 


5 जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान आमजन को पेम्पलेट्स, बेनर,पोस्टर आदि वितरित किये जाकर जागरूक किया गया। नशा न करने की दिलवाई गई शपथ। 


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आम नागरिकों में नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान (15.07.25 से 30.07.25 तक) ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की बैठक ली जाकर अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंधी में जानकारी दी जाकर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। 
    
     
जिला नीमच में उक्त अभियान के अर्न्तगत सभी थाना क्षैत्रों में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। आज दिनांक 19.07.2025 को जिले के थाना नीमचकेन्ट में बस स्टेण्ड नीमच, नीमचसिटी में शासकीय विद्यालय रावणरूण्डीे, थाना बघाना में रेल्वे स्टेशन नीमच , थाना जीरन में बस स्टेण्ड जीरन, थाना जावद में बस स्टेण्ड जावद, थाना मनासा में शासकीय चिकित्सालय मनासा, बस स्टेण्ड मनासा, चौकी कंजार्डा, थाना रामपुरा में बस स्टेण्ड रामपुरा, थाना कुकडेश्वर में बस स्टेण्ड कुकड़ेश्वर, थाना रतनगढ़ में सुप्रीम एकेडमी विद्यालय रतनगढ, चौकी डिकेन में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बसों/टेम्पों एवं अन्य वाहनों पर पोस्टर चस्पा किये जाकर आमजन/छात्रों को नशे से होने वाले दुष्पपरिणामों से अवगत करवाया जाकर नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई। 


नीमच पुलिस की अपील - नीमच पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि यह अभियान समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, आमजन से भी आग्रह है कि वे इस पहल में सहभागी बने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE