मनासा। रक्त की कमी को पूरा करने के लिए समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वही रक्तदान करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि जरूरत मंद लोगों के लिए रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। इसी क्रम में शनिवार को देवरी खवासा के दो युवाओं द्वारा नीमच रक्तदान केंद्र पहुंच स्वैच्छिक रक्तदान किया ताकि वह रक्त किसी जरूरत मंद को लोगो के काम आ सके। बंकट पिता मांगीलाल पाटीदार व रवि पिता राजू शर्मा ने स्वेच्छा से किया रक्तदान इस कार्य की लोगो ने सराहना की।