नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय सावन द्वारा शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र सिरखेड़ा में शिविर आयोजित किया गया। कुल 93 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, औषधियां वितरित की गई। शिविर में आने वाले रोगियों को वर्षा ऋतु के अनुसार आहार विहार के बारे में जानकारी दी गई।