शहडोल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर मे नशे के प्रति जन जागरुकता लाने के लिये “नशे से दूरी है ज़रूरी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को जिला स्तर पर अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को कार्यक्रम से जोडकर कार्यक्रम को सफल बानाने एवं लोगों को नशे से दूर करने के लिये कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु आदेशित किया है।
उक्त आदेशों के पालन अभियान के तहत खनियांधाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे “नशे से दूरी है ज़रूरी” कार्यक्रम के तहत खनियांधाना पुलिस टीम ने शा.अनु.जा. सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास मे एवं नया बस स्टैंड पर छात्रों और लोगों को शासन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं नशा न करने के लिये लोगों को जागरुक किया गया। खनियांधाना थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर द्वारा छात्रों और लोगों को नशे के दुषःप्रभावों के बारे मे बिस्तृत जानकारी दी एवं नशा मुक्त होने के लिये प्रेरित किया।