उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार पटेल ने जानकारी दी की वर्तमान में बारिश के कारण सिविल अस्पताल माधवनगर में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आम जनमानस के हित में सि.हॉ. माधवनगर के संस्थागत् प्रसव जिला चिकित्सालय, चरक भवन में किए जायेंगे तथा प्रसव (सामान्य व सीजेरियन) के अतिरिक्त बर्थ वेटिंग, समस्त जांचे, डिस्चार्ज पूर्व नवजात शिशु जन्म प्रमाण जारी करना, गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा का लाभ,परिवार नियोजन, डाईट, एंबुलेंस, आदि की सुविधाओं की सेवा निःशुल्क प्रदान की जावेगी।