मुरैना। शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष नशा मुक्ति श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह श्रृंखला रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन शामिल हुएकार्यक्रम के दौरान सीएसपी दीपाली चंदोलिया द्वारा नागरिकों को नशा मुक्ति के पैंपलेट वितरित किए गए, जिनमें नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, मार्ग में एक नशा मुक्ति बेंच लगाया गया जहाँ लोग बैठकर नशा छोड़ने का संकल्प ले सके।
कार्यक्रम की विशेषता रही संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश कृ लोक गीतों और प्रेरणात्मक धुनों के ज़रिए लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल ने नागरिकों में उत्साह और जागरूकता का नया संचार किया।पुलिस प्रशासन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।