अशोकनगर। जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 6 में एक दो मंजिला मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई और लोग बाल बाल बचे तो वही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। और मकान की स्थिति का जायजा लिया।
तो वही आपको बता दे जिले भर में हो रही झमाझम बारिश से पुराने क्षतिग्रस्त एवं जीड सीड मकानो में पानी बैठ रहा है। जिससे मकान एवं छज्जे टूट कर गिर रहे हैं। इसको लेकर नगरी प्रशासन भी अलर्ट मूड पर है। पुराने एवं क्षतिग्रस्त मकानों की नगर परिषद टीम द्वारा देखरेख की जा रही है जो ज्यादा खराब स्थिति में है उन्हें नगर परिषद द्वारा गिरवाया जा रहा है तो वहीं लोगों से अपील की जा रही है की पुराने एवं क्षतिग्रस्त मकानों से दूर रहे।