मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयासों से मंदसौर, नीमच व जावरा सहित पूरे संसदीय क्षेत्र को जोधपुर और काचीगुड़ा के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन संख्या 17605/17606 काचीगुड़ादृभगत की कोठी (जोधपुर) 22 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन काचीगुड़ा से नांदेड़, अकोला, खंडवा, रानी कमलापति, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच होते हुए अजमेर, पाली के रास्ते जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन का खंडवा में भी ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 17605 काचीगुड़ा से रात 11.50 बजे रवाना होकर अगले दिन जावरा 7.45 बजे, मंदसौर 8.24 बजे एवं नीमच 9.14 बजे पहुंचेगी और चितौड़गढ़, अजमेर, पाली मार्ग से होते हुए भगत की कोठी (जोधपुर) रात 8.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17606 भगत की कोठी से रात 10.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन नीमच 8 बजकर 8 मिनिट, मंदसौर 8.58 और जावरा 9.48 बजे पहुंचेगी और उज्जैन, खंडवा मार्ग होते हुए ट्रेन काचीगुड़ा अगले दिन दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी। सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस नियमित ट्रेन की सुविधा से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगा साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद सुधीर गुप्ता ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव जी का आभार प्रकट किया।