मायापुर। पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी, राहुल लोधी, को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई एसडीओपी प्रशांत शर्मा और थाना प्रभारी नीतू सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
आवेदिका के घर में घुसकर राहुल लोधी द्वारा बलात्कार करने की शिकायत पर मायापुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी राहुल पुत्र रघुवीर सिंह लोधी, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम हुरी थाना मायापुर को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय खनियांधाना में पेश किया गया।