नीमच। नशे के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान ष्नशे से दूरी है जरूरीष् के तहत आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को नीमच जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा त्यागने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चल रहे 16 दिवसीय इस विशेष अभियान का शुभारंभ कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा किया गया है।
अभियान के तहत 20 जुलाई को जिले के 17 सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” के संदेश के साथ आमजन को पेम्पलेट्स, बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया गया।
जिले के थाना नीमच कैंट, नीमच सिटी, बघाना, जीरन, जावद, मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, रतनगढ़, सिंगोली एवं संबंधित चौकियों पर फव्वारा चौक, हॉट मैदान, ग्राम उमाहेड़ा, बेलारी, होली चौक, जामा मस्जिद, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी, नाके और मंदिर परिसरों में जन सहभागिता के साथ जागरूकता कार्यक्रम हुए।
इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित की जा रही है।
नीमच पुलिस की अपील-
पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि समाज को नशे से मुक्त करने के इस अभियान में सहभागी बनें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें।