नयागांव। भारतीय स्टेट बैंक, नयागांव शाखा में पदस्थ प्रधान रोकड़िया दिलीप सिसोदिया का स्थानांतरण कनावटी शाखा में होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक स्टाफ एवं ग्राहकों द्वारा उनका भावभीना सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राहकों ने दिलीप सिसोदिया के व्यवहार, कार्यशैली और समस्या समाधान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभिषेक चौधरी, डाडमचंद धाकड़, नंदकिशोर धाकड़, जितेन्द्र पाण्डे, विवेक शर्मा एवं खेड़ापति मंदिर समिति नयागांव-केशरपुरा के सदस्यों ने सिसोदिया के कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर शाखा की गरिमा मैडम और राहुल भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। भावनात्मक माहौल के कारण उपस्थित कई ग्राहक भी अपने आँसू नहीं रोक पाए।
दिलीप सिसोदिया ने सभी ग्राहकों एवं सहकर्मियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और बैंकिंग अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया। अंत में दिलीप सिसोदिया को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।