BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 11:24 am
KHABAR : एमपी के लाल ने किया कमाल, लद्दाख में तीन दिन में फतह की 20,000 फीट से ऊंची चार चोटियां, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

सतना। मध्यप्रदेश के सतना के प्रख्यात पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने लद्दाख क्षेत्र में सिर्फ तीन दिनों में 20,000 फीट से ऊंची चार पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। रत्नेश ने हर चोटी पर भारत का ध्वज गर्व से फहराया। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


एमपी के सतना के मशहूर पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख में ऊंची चार चोटियों को फतह किया। उन्होंने तीन दिन में ग्यामा कांगरी ईस्ट (6,108 मी.), कीगर री (6,100 मी.), यालुंग नोंग 1 (6,050 मी.) और यालुंग नोंग 2 (6,080 मी.) चोटी पर चढ़ाई की।


भारी बारिश और बर्फबारी जैसी कठोर परिस्थितियों में टीम के लिए यह पर्वतारोहण अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। एक भीषण हिम तूफान ने उनके तंबू को तेज हवाओं और बर्फबारी के कारण ढहा दिया। ऐसी भयानक परिस्थितियों में भी डटे रहने और पुनः आरोहण करने के जज़्बे का श्रेय रत्नेश अपने माउंट एवरेस्ट के अनुभव और अपनी टीम को देते रहे।


उन्होंने स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम के अद्भुत सहयोग को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने बताया कि पूरी टीम ने संयम बनाए रखा, जीपीएस की मदद से एक निचले गांव तक टीम सुरक्षित पहुंची और मौसम साफ होने के बाद पुनः चढ़ाई शुरू की। यह अभियान पूरी तरह आत्मनिर्भर अल्पाइन शैली में पूरा किया गया, जो दृढ़ता, टीमवर्क और कार्य कौशल को दर्शाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE