छतरपुर। जिला के बमीठा थाना क्षेत्र में भियाताल निवासी मिजाजी रैकवार टोरियाटेक के पास केन नदी में जुड़ने वाले नाला में मछली पकड़ने गया था कपडे जाल नाला के किनारे रखे हुए हैं लेकिन युवक का पता नहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नाला के पास बड़ा मगरमच्छ देखा गया था कही युवक मगरमच्छ का शिकार तो नहीं हो गया फिर भी पुलिस युवक की तलाश कर रही है लापता युवक के शव का आधा धड़ केन नदी के पानी में मिला। ग्रामीणों मिजाजी लाल रैकवार के शव का आधा धड़ केन नदी के पानी तैरता हुआ देखा गया है।
मिजाजी रैकवार के शव के आधे धर का शव पंचनामा भरकर कर पी एम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा नीलेश प्रजापति रेन्ज ऑफिसर लवकुशनगर ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए राहत राशि तत्काल मुहैया कराई पी एम रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि तीन दिवस के अंदर खाते में भेज दी जायेगी।