BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 11:42 am
KHABAR : कमिश्नर ने छतरपुर के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से चर्चा करते हुए नुकसान ली जानकारी, पढे़ भरत यादव की खबर  

Share On:-

छतरपुर। कमिश्नर सागर अनिल सुचारी ने रविवार को छतरपुर जिले में 18 जुलाई को अतिवृष्टि से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र छतरपुर ब्लॉक के ग्राम मोरवा एवं धामची का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार, सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कमिश्नर सागर सुचारी ने ग्राम पंचाटत मोरवा के ग्राम चौकीपुरवा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से नुकसान, रुकने, खाने पीने की व्यवस्था आदि के बारे में पूछा और उनको खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कमिश्नर ने ग्रामीणों को कपड़े एवं खाद्यान्न सामग्री भी वितरित किए। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के गिरे हुए घरों का मौके पर निरीक्षण कर उनके नुकसान का शीघ्र आंकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।  साथ ही बारिश से नुकसान हुई फसलों के सर्वे उपरांत मुआवजा देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ग्रामीणों की मांग पर निचली जगह में बसे घरों को दूसरी आबादी वाली भूमि चिन्हित कर लोगों को स्थाई आवासीय पट्टा देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उनको पूर्ण मदद दी जाएगी।उन्होंने पंचायत भवन में अस्थाई रूप से ग्रामीणजन की रुकने की बनाई गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साथ ही रुके हुए ग्रामीण जनों से चर्चा की। उन्होंने पंचायत भवन में रुकने और वहां खाने पीने आदि व्यवस्था बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। 


इसके बाद कमिश्नर ने उर्मिल नदी से प्रभावित ग्राम धामची का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी क्षति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरों, फसलों एवं पशु हानि सहित सभी प्रकार के नुकसान का आंकलन करें और मुआवजा वितरण की कार्यवाही करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE