धार। जिले के मांडू में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का आगाज हो गया है। सेवादल की टीम के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण कर ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन किया। नव संकल्प शिविर की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
मध्य प्रदेश के मांडू में कांग्रेस विधायकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। पहले सेशन में पीसीसी चीफ और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, विधायकों को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। वे इस शिविर में ऑनलाइन जुड़ेंगे।
कांग्रेस नेता बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती, फिर बनेगी सरकार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि नव संकल्प शिविर कांग्रेस को मजबूती देगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि धार में 30 साल पहले शिविर हुआ था और सरकार बनी थी, अब फिर बनेगी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि शिविर से विधायकों को फायदा होगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। अजय सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण होना चाहिए इससे विधायकों मजबूती मिलती है। वहीं पैर टूटने के बावजूद कांग्रेस की महिला विधायक अनुभा मुंजारे शिविर में पहुंचीं हुई है।