मंदसौर। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार के निर्देश अनुसार जनजातीय विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन किये जाने के संबंध में कक्षा 9 वीं से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत् जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों (आय-सीमा राशि रूपये 2.50 लाख से कम) को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाईम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। विद्यार्थियों द्वारा एक बार (OTR) नबर प्राप्त कर लिये जाने के पश्चात् भविष्य मे भी आगामी कक्षाओं में इसी नंबर के आधार पर छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा जिसके लिये पृथक से पुनः की आवश्यकता नहीं होगी। We जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को (OTR) 30 जुलाई 2025 से पूर्व कराना अनिवार्य होगा। वर्ष 2025-26 मे एमपीटॉस पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते समय (OTR) नंबर दिया जाना अनिवार्य है।