खरगोन। जिला मुख्यालय पर यूरिया खाद को लेकर मचा हाहाकार जारी है। पिछले एक माह से रोजाना किसान प्रदर्शन कर रहे है। किसानों के साथ महिलाएं, युवतियां भी प्रदर्शन में शामिल हुई। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नही मिली तो फसलें प्रभावित होगी। इससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि अन्न के भंडार भी नही भर पाएंगे। प्रसासन को चाहिए कि समय पर खाद उपलब्ध कराए। प्रदर्शन वाकई सूचना पर एसडीएम बीएस क्लेश पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि किसान खाद मिलने के बाद ही रास्ता शुरू करने की जिद पर अड़े रहे।
सोमवार को भी उमरखली रोड़ स्थित विपणन संघ के खाद बिक्री काउंटर पर सैंकड़ों की संख्या में किसान खाद खरीदने पहुंचेन् इनमें कई किसान ऐसे थे जिन्हें 16 जुलाई को टोकन नही मिलने आए 21 जुलाई को टोकन मिलने की सूचना दी गई थी। जब करीब 11 बजे केंद्र खुला और मौजूद कर्मचारियों ने यूरिया नही होने की बात कही तो किसान भड़क गए। नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद एकजुट होकर रैली के रुप में बिक्री केंद्र से करीब 1 किमी दूर नारेबाजी करते हुए बिस्टान नाका पहुंचे। यहां चित्तौडगढ़-भुसावल नेशनल हाईवे पर धरना देकर चक्काजाम प्रदर्शन किया।