BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 3:52 pm
BIG NEWS : बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक, सीएम डॉ मोहन ने लगवाए जय-जय श्री राम के जयकारे, कहा- युवा मोर्चा वही सेना है, जिसने 2023 और फिर 2024 का चुनाव जिताया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा की बैठक बुलाई। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान जय जय श्री राम के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा वही सेना है, जिसने 2023 और फिर 2024 का चुनाव जिताया है।


सोमवार को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक बुलाई। यह मीटिंग बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में युवा मोर्चा की आगामी भूमिका पर रणनीति बनाई गई। साथ ही भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा निर्देश जारी हुए।


वहीं बैठक को सीएम डॉ मोहन यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, ये वही सेना है, जिसने 2023 जिताया और फिर 2024 का चुनाव भी जिताया है। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। युवा मोर्चा को क्रांतिकारियों का उदाहरण देते आजादी की लौ को जलाए रखने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज अयोध्या में रामलला मुस्कुरा रहे हैं। आज युवा पीढ़ी उसी राज्य का अहसास कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE