देवास। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल द्वारा कावड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 3 अगस्त को सुबह 9 बजे श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, नागदा से प्रारंभ होगी। यात्रा बालगढ़, विकास नगर, एबी रोड, सयाजीद्वार और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिलावली महादेव मंदिर तक जाएगा। इस वर्ष यात्रा में श्री गजानंद जी की पालकी मुख्य आकर्षण होगी। यात्रा के संयोजक प्रदीप चौधरी ने बालगढ़ रोड स्थित गुजराती गार्डन में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा में भजन मंडली और डीजे के साथ सिर पर कलश धारण किए मातृशक्ति व बालिकाएं भी शामिल होंगी।कावड़ यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने सभी शिवभक्तों और मातृशक्ति से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों और समुदाय के साथ इस पवित्र यात्रा में शामिल हों।