खरगोन। श्रावण के दूसरे सोमवार खरगोन के ऐतिहासिक दांगी मंदिर में धार्मिक उल्लास और आस्था का भव्य संगम उस वक्त देखने को मिला। जब दिव्य आयोजन में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर 12 ज्योतिर्लिंगों का महाभिषेक अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न हुआ। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आयोजन स्थल ॐ नमः शिवायश् के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।