नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को एमई रिप्लेसमेंट एवं वीसीबी पोल बदलने के कार्य के कारण 11 केव्ही रेलवे फीडर एवं 11 केव्ही बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्य की आवश्यकता अनुसार विद्युत बंद अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
रेलवे फीडर बंद रहने से प्रभावित क्षेत्र-
ऑफिसर्स कॉलोनी, किलेश्वर ग्रिड के सामने, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, राज पैलेस, कृषि उपज मंडी का आंशिक क्षेत्र।
बघाना फीडर बंद रहने से प्रभावित क्षेत्र-
नाका नंबर 4, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना क्षेत्र।