BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 10:16 am
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक सम्पन्न, अखंड भारत की संकल्पना पर हुआ गहन मंथन, गौरव नागदा बने नगर संयोजक, पढे़ कैलाशचन्द्र शर्मा की खबर 

Share On:-

छोटी सादड़ी। नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। यह बैठक विहिप के विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री भरत पालीवाल, जिला संयोजक शमशेर सिंह बम्बोरी, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं नगर अध्यक्ष गोविंद गिरी गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई।


बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों पर गंभीर चिंतन एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से अखंड भारत की परिकल्पना को केंद्र में रखते हुए राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता और अखंडता पर विचार मंथन किया गया। साथ ही, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।


बैठक में बजरंग दल द्वारा सदस्यता अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने की योजना बनाई गई। रक्षाबंधन पर्व पर मातृशक्ति के नेतृत्व में विशेष आयोजन की रणनीति भी तय की गई।


बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने ओजस्वी उद्बोधनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं संगठन की कार्यशैली, उद्देश्यों तथा आगामी कार्य दिशा पर प्रकाश डाला।


नई जिम्मेदारियों की घोषणा
बैठक में सर्वसम्मति से गौरव नागदा को बजरंग दल, छोटी सादड़ी नगर का संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं राहुल शर्मा को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वही राजू खेड़ा ग्राम के लिए  सहसंयोजक  विजय गायरी भारत मीणा को दायित्व दिया गया। मिलन केंद्र प्रमुख का दायित्व अथर्व शर्मा को दिया गया। नई नियुक्तियों पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इस अवसर पर पूर्व नगर संयोजक विजय कुमार माली, विहिप प्रखण्ड मंत्री महेश पाटीदार, गौ रक्षा प्रमुख गोविंद पाटीदार, कैलाश शर्मा, कमलेश यादव, भावेश यादव, धीरज यादव,नितेश सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण बैठक राष्ट्रभाव, संगठन विस्तार एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ पूर्ण हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE