चित्तौड़गढ़। श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मण्डल, चित्तौड़गढ़ द्वारा आज 22 जुलाई, मंगलवार को सायं 8 बजे से सैंथी स्थित श्री चमत्कारिक सांवरियाजी मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
पाठ के दौरान संजय बंसल, दिनेश चंद्र हेड़ा, विनायक उपाध्याय, विजय सिंह चौधरी, दुर्गेश मेनारिया, अनिल अग्रवाल, हनुमान शर्मा, मुकेश शर्मा, अनुराग काबरा, ऋषि उपाध्याय, मुकेश कोठारी, गोविन्द मुरोतिया, राजेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, राजू कंसल आदि मण्डल सदस्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजक पूर्व प्रधान राजेश्वरी मीणा ने बताया पाठ विश्राम के पश्चात महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।