BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 12:11 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी प्राचार्य, बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी हाई स्‍कूल, हायर सेकेण्‍ड्री विद्यालयों के प्राचार्य अकादमिक प्‍लान तैयार कर उसके अनुरूप अध्‍यापन कर्य करवाएं। बोर्ड परीक्षाओं में सभी विद्यार्थी सभी विषयों में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करें। प्रतिमाह मासिक टेस्‍ट लिया जाए और मासिक टेस्‍ट के आधार पर विद्यार्थियों के परिणाम सुधार पर विशेष ध्‍यान दे। 
य‍ह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र तथा सभी हाई स्‍कूल, हायर सेकेण्‍ड्री के प्राचार्याे बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी.की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, वर्ष 2024-25 के बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की प्रगति की समीक्षा एवं वर्ष 2025 में परीक्षा परिणाम को ओर बेहतर बनाने की रणनीति पर चर्चा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, डीईओ एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी. दिलीप व्‍यास भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने बोर्ड परीक्षाओं में जिले का परीक्षा परिणाम उत्‍कृष्‍ट रहने पर सभी को बधाई देते हुए वर्ष 2025-26 में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्‍य हासिल करने और सभी विद्यार्थियों का परिणाम 85 प्रतिशत से ऊपर रखने का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्याे को मासिक टेस्‍ट लेने और टेस्‍ट के परिणामों का विशलेषण कर, 75 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर, उनकी कठिनाईयों को दूर कर शैक्षणिक स्‍तर में ओर सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने ड्राप आउट सभी बच्‍चों को 31 जुलाई तक शाला में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि शाला जाने योग्‍य एक की बच्‍चा स्‍कूल में दाखिले से वंचित ना रहे।
कलेक्‍टर चंद्रा ने जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024-25 में संतोषजनक नहीं रहा है, उन प्राचार्याे को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा परिणाम पिछले वर्षाे की तुलना में बेहतर रहा है। उन्‍हें सूचीबद्ध कर, प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्याे को 25 जुलाई तक छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE