मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक ने बताया कि मलेरिया एवं डेंगू जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय नर्सिंग कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न छात्राओं ने मच्छरों की उत्पत्ति, उनको रोकने के उपाय, मलेरिया एवं डेंगू के लक्षण, कारण, निवारण के संबंध में विभिन्न पोस्टर के माध्यम से दर्शाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएस चौहान के निर्देशन में पूरे जिले में विभिन्न विधाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। बारिश के समय मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए हमें स्त्रोत को नष्ट करना होगा। जो जन जागरूकता के माध्यम से ही संभव है। अपने घरों के आस-पास रखे गए कंटेनरों को आवश्यकता न हो तो उल्टा करके रख दें। कूलरों की प्रति सप्ताह सफाई करे या उसे सुखा दें। आसपास भरे पानी में जला हुआ आयल/केरोसीन डाल सकते है। जिससे लार्वा नष्ट हो जाता है। अपने घरों के अंदर भरे कंटेनर को प्रति सप्ताह साफ करें। इसी जागरूकता के उद्धेश्य से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पुरूस्कार नयन आलिया, द्वितीय पुरूस्कार पुजा बावना एवं तृतीय पुरूस्कार जया ज्योती को प्रदाय किया गया।